Back to all Post

15 दिवसीय राजस्थान जन जागरण धर्म यात्रा-चैत्र शुक्ल नवरात्रि सप्तम् स्वारूप मां कालरात्रि का पूजन

जय दूधेश्वर महादेव
।।15 दिवसीय राजस्थान जन जागरण धर्म यात्रा।।
।।चैत्र शुक्ल नवरात्रि सप्तम् स्वारूप मां कालरात्रि का पूजन ।। 
आज नवरात्र के सप्तम दिवस पर ठिकाना आहोर रावला जिला जालोर राजस्थान में पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के अध्यक्षता व सानिध्य में मां भगवती का सप्तम् स्वारूप मां कालरात्रि का पूजन हवन यज्ञ राजमाता जी , ठाकुर सा महिपाल सिंह जी,उनकी श्रीमती जी ,कुंवर विरम देव सिंह जी पुत्री भुवनेश्वरी जी ने पूजन किया /

हवन यज्ञ एवं मां भगवती की आरती के साथ सप्तम् दिवस पूजन सम्पन्न किया पूजन आचार्य डा कैलाश नाथ तिवारी जी ,यज्ञ के ब्रह्मा तोयराज उपाध्याय जी , आचार्य विकास पाण्डेय जी, आचार्य प्रवीन ओझा जी ,एवं अन्य ब्रह्माणो द्वारा सप्तम् दिवस पूजन सम्पन्न हुआ, तदोपरान्त नागाणा धाम जोधपुर नागणेची माता मन्दिर राठौड़ वंश की कुलदेवी के मन्दिर जो कि जोधपुर दरबार महाराज गज सिंह जी के संरक्षण में एवं अध्यक्ष उमेश सिंह आरावा के व्यवस्था में नवरात्रि के अवसर पर मेला रहता है जिसमें सप्तम् की विशेष पूजा हवन का आयोजन होता है जिसमें आज मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज , विशिष्ट अतिथि आसोतरा ब्रह्मसावित्री मन्दिर के गादीपति तुलसाराम जी महाराज,जूना अखाड़ा के उपाध्यक्ष महन्त ओमकार भारती जी पारेऊ मठ , नृत्य गोपाल राम जी महाराज भीमगोड़ा सिवाना के गादीपति, मन्दिर के ट्रस्टी पूर्व विधायक समर सिंह भीनमाल , महाराजा गज सिंह जी के प्रतिनिधि के रूप में नारायण सिंह राठौड़ जी , माजीसा आहोर , राजपूत समाज मुम्बई के अध्यक्ष राघुनाथ सिंह सराना,ईश्वर सिंह भवरानी , चूंडावत सिंह जी ऐलाना ,नकुल सिंह जी धानसा,  राजपूत सभा जोधपुर के अध्यक्ष  हनुमान सिंह जी, मनोहर सिंह जी,APS भवानी सिंह जी ,बजरंग सिंह के आयोजन शतचंडी यज्ञ चल रहा है सभी उपस्थित भक्तों ने एवं नागाणा धाम ट्रस्ट के ट्रस्टीयो ने महाराज श्री का स्वागत सम्मान किया ,

महाराज श्री ने नागाणा धाम पहुचकर मां नागणेची का दर्शन पूजन किया तदोपरान्त उपस्थित ट्रस्टी गणों ने स्वागत सम्मान किया ,एवं पूज्यगुरुदेव ने सभी उपस्थित भक्त समाज को आशीर्वचन दिया , नवरात्रि का पावन अवसर समस्त जनमानस के कल्याण के लिये महाराज श्री के अध्यक्षता में 5 स्थानों पर शतचंडी पाठ हवन यज्ञ चल रहा है जिसमें श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में पूज्य गुरुदेव के अध्यक्षता में दूधेश्वर मन्दिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग जी श्रीमति गिन्नी गर्ग जी उपाध्यक्ष अनुज गर्ग जी के संयोजन में आचार्य नित्यानंद जी द्वारा शतचंडी पाठ चल रहा है

साथ ही दूधेश्वर वेद विद्यालय में त्रिसंध्या महाकाली महालक्ष्मी महासरस्वती के समक्ष सप्तम् दिवस पूजन हुआ , दूधेश्वर मठ की शाखा श्री बालात्रिपुरा सुन्दरी देवी मठ मन्दिर गाजियाबाद में महन्त गिरिशानन्द गिरि जी के संयोजन में आचार्य राम मनोहर अग्निहोत्री जी एवं अन्य ब्रह्माणो द्वारा सप्तम् स्वारूप मां कालरात्रि का पूजन हुआ ,मल्ली नाथ जी तपोस्थली मालाणी की पावन धरा पर मां राणी भटियाणी माता मन्दिर जसोल धाम में रावल किशन सिंह जी कुंवर हरिश्चन्द्र सिंह जी के संयोजन में आचार्य मुकेश जी के नेतृत्व में अन्य वैदिक ब्राह्मणों द्वारा नौ कुण्डीय शतचण्डी यज्ञ में सप्तम् दिवस पूजन हवन हुआ ,साथ ही रूपांदे मन्दिर में भी पाठ पूजन हुआ महाराज श्री के अध्यक्षता में 5 स्थानों पर शतचंडी पाठ हवन हुआ ।


                   हर हर महादेव
विश्व संवाद सम्पर्क सचिवअमित कुमार शर्माश्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिरगाजियाबाद उत्तर प्रदेश

Add Your Comment