Back to all Post

6 दिवसीय राजस्थान गुजरात देवदर्शन सन्त दर्शन जन सम्पर्क यात्रा-

जय दूधेश्वर महादेव
{6 दिवसीय राजस्थान गुजरात देवदर्शन सन्त दर्शन जन सम्पर्क यात्रा}
कल गुजरात बनासकांठा साबरकांठा में नाग जी भाई के निवास स्थान पर पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के सानिध्य हवन यज्ञ हुआ , तदोपरान्त ग्राम शैला बाड़मेर राजस्थान में जनकल्याण परिवार ग्रह शान्ति के लिये हवन यज्ञ हुआ ,रात्री काल गोलिया भायलाना ठाकुर अनुप सिंह जी भायल जी के निवास स्थान पर उनके सुपुत्र जितेन्द्र सिंह जी उनकी श्रीमति जी एवं परिवार जनो के साथ पूज्य गुरुदेव के सानिध्य में हवन यज्ञ हुआ

समस्त परिवार जनों ने पूज्य गुरुदेव से आशीर्वाद प्राप्त किया ,आज जसोल में माता राणी भटियाणी माता मन्दिर में रावल किशन सिंह जी से भेंट किया तदोपरान्त ,  सुआ देवी भंसाली बालिका माध्यमिक विद्यालय जसोल में नये निर्माण के लिये पूरे विद्यालय परिसर में बालिकाओं की शिक्षा आगे बढ़े विकसित विद्यालय हो इसके लिये पूज्य गुरुदेव के अध्यक्षता एवं सानिध्य में रांची भटियाणी मन्दिर संस्थान की ओर से टीन सेट का पूजन पूज्य गुरुदेव के साथ कुंवर हरिश्चन्द्र सिंह जी ने किया इस अवसर पर  विकास अधिकारी महेश सिंह राठौड , अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जैतमाल सिंह जी ,नायाब तहसीलदार फतेह सिंह जी,एवं अन्य गणमान्य लोग एवं विद्यालय के अध्यपक एवं छात्राओं को पूज्य गुरुदेव ने सम्बोधित किया ।


  हर हर महादेव
विश्व संवाद सम्पर्क सचिवअमित कुमार शर्मा

Add Your Comment