Back to all Post

8-9जुलाई 2022 प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव -कडपा आन्ध्रप्रदेश

जय दूधेश्वर महादेव 
      !! /8/9/जुलाई 2022 प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव !!कडपा आन्ध्रप्रदेश में विष्णु समाज सेवा संघ कडपा की ओर से आयोजित बाबा रामदेव जी अम्बे माता जी ,श्री रतनेश्वर महादेव के नव निर्मित मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आज प्रथम दिवस बरगोडा जल यात्रा बहुत विशाल बहुत धूम धाम से निकाली गई ,

जिसमें सबसे आगे ढोल नगाडे के साथ 1008 कन्या कलश लेकर उसके पीछे अम्बे माता जी ,बाबा रामदेव जी ,रतनेश्वर महादेव जी ,पीर शांति नाथ जी महाराज की प्रतिमा एवं‌ अन्य समस्त देवी देवताओं के को रथ में विराजमान करके नगर भ्रमण कराया गया साथ ही रथ में विराजमान मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा ,श्री दयाराम जी महाराज राजाराम आश्रम सिकारपुरा,दण्डी स्वामी देवानन्द जी महाराज राणेश्वर मन्दिर कालंद्री सिरोही,महन्त गंगा नाथ जी महाराज के प्रतिनिधि के रूप में पधारे आनन्द नाथ जी महाराज शिरे मन्दिर जालोर ,श्री मंगलाई नाथ जी सुराणा मठ ,महन्त चेतन गिरि जी महाराज,भोपा जी मदन सिंह तंवर जी नागणेच्या धाम धूंधाडा जोधपुर,महन्त सेवा भारती जी महाराज मलकेश्वर मठ जालोर ,श्री रेवती नाथ जी महाराज,श्री अमृतनाथ जी महाराज नींबावास जालोर ,श्री विराजानन्द गिरि स्वामी महाराज कडपा, साध्वी सत्यानन्द‌ जी महाराज कैलाश नगर ,रथों में विराजमान होकर जल यात्रा शोभायात्रा में भाग लिया

इस अवसर पर राजस्थान के हजारों विष्णु समाज के प्रवासी माता बहनों और भक्तों ने भाग लिया बहुत ही विशाल जल यात्रा कडपा शहर में निकाली गई यात्रा प्रातः काल 7 बजे से प्रारंभ होकर 11 बजे तक चली , रात्रीकाल भजन‌ सन्ध्या राजस्थान के विख्यात सुप्रसिद्ध भजन गायक जोग भारती जी एंड पार्टी द्वारा भजन संध्या का भव्य आयोजन हुआ जिसमें समस्त सन्त वृन्द के सानिध्य में विशाल जनसमूह के उपस्थिति में जोग भारती जी ने गुरू वंदना ,बाबा रामदेव के भजन ,अम्बे माता के भजन ,महादेव जी के दिव्य भजन प्रस्तुत किये इस अवसर पर रानीवाड़ा के विधायक नारायण सिंह देवल जी भी उपस्थित रहे एवं 8 को अन्य प्रतिष्ठा के कार्यक्रम रहेंगे तदोपरान्त 9 जुलाई को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं सन्तों की भेंट पूजा करके तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न होगा आज का कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज ने किया सन्तो का पावन सानिध्य में जल‌ यात्रा सम्पन्न हुई ।


          हर हर महादेव
विश्व संवाद सम्पर्क सचिवअमित कुमार शर्माश्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिरगाजियाबाद उत्तर प्रदेश

1 Comment

  • purshottam Lal Gour
    July 9, 2022

    jaiho om namo narayan

Add Your Comment