Back to all Post

अखिल भारतीय विक्रम संवत्‌ नव वर्ष 2080 शक्ति आराधना का पर्व चैत्र नवरात्रि प्रारंभ होने जा रहा है।-22 मार्च 2023

श्री दूधेश्वराय नमः
श्री गणेशाय नमः
ॐ नमः चण्डिकायै

अखिल भारतीय विक्रम संवत्‌ नव वर्ष 2080 के समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
ॐ सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

समस्त भक्तजनो को नव विक्रम्‌ संवत्‌ 2080 एवं नवसंवत्सर ‘शोभन’ व जगद्‌ जननी मां जगद॒म्बा के पतित पावन शक्ति, बुद्धि, लक्ष्मी, सुख शान्ति प्राप्त करने वाले विशेष साधना चैत्र नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं! सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर में स्थित श्री दूधेश्वर वेद विद्यालय कें मध्य छत्रपति शिवाजी मह्यराज द्वारा स्थापित प्राचीन यज्ञशाला में नवरात्रि के अवसर पर शतचंडी पाठ नवार्ण मंत्र का ‘ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे : ! का 9 लाख मंत्र जाप पुनश्चरण होगा एवं प्रतिदिन सन्ध्या बेला पर हवन व कन्या पूजन का आयोजन किया गया है।

चैत्र नवरात्रि:-

चैत्र नवरात्रि अर्थात् शक्ति स्वरूप मां के नौ रूपों के पूजन के नौ विशेष दिन,  वैसे तो नवरात्रि साल में दो बार आती हैं लेकिन चैत्र मास में पड़ने वाली नवरात्रि का पहला दिन जिसे ‘गुड़ीपड़वा’ के नाम से भी जाना जाता है भारतीय नववर्ष का पहला दिन भी होता है। अंग्रेजी नव वर्ष के विपरीत भारतीय काल गणना के अनुसार नव वर्ष अथवा नव सम्वत्सर ‘समझने के हिसाब से एक सरल प्रक्रिया’ न होकर सूर्य चन्द्रमा तथा नक्षत्रों तीनों के समन्वय पर अनेकों ॠषियों के वैज्ञानिक अनुसंधानों पर आधारित है। 

चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गां के नौ स्वरूपों की उपासना की जाती है, देवी के ये रूप शास्त्रों में इस श्लोक द्वारा उल्लेखित हैं 

प्रथमं शैलपुत्री च द्वितीयं ब्रह्मचारिणी। तृतीयं चन्द्रघण्टेति कूष्माण्डेति चतुर्थकम्।। पंचमं स्कन्दमातेति षष्ठं कात्यायनीति च। सप्तमं कालरात्रीति महागौरीति चाष्टमम्।। नवमं सिद्धिदात्री च नवदुर्गा: प्रकीर्तिता:। उक्तान्येतानि नामानि ब्रह्मणैव महात्मना:।।

चैत्र नवरात्रि 2023 कैलेंडरमां का पूजा स्वरूपडेटदिन
चैत्र नवरात्रि 2023 पहला दिनमां शैलपुत्री22 मार्चबुधवार
चैत्र नवरात्रि 2023 दूसरा दिनमां ब्रह्मचारिणी23 मार्चगुरुवार
चैत्र नवरात्रि 2023 तीसरा दिनमां चंद्रघंटा24 मार्चशुक्रवार
चैत्र नवरात्रि 2023 चौथा दिनमां कुष्मांडा25 मार्चशनिवार
चैत्र नवरात्रि 2023 पांचवां दिनमां स्कंदमाता26 मार्चरविवार
चैत्र नवरात्रि 2023 छठा दिनमां कात्यानी27 मार्चसोमवार
चैत्र नवरात्रि 2023 सातवां दिनमां कालरात्री28 मार्चमंगलवार
चैत्र नवरात्रि 2023 आठवां दिनमां महागौरी29 मार्चबुधवार
चैत्र नवरात्रि 2023 नौवां दिनमां सिद्धिदात्री30 मार्चगुरुवार

22 मार्च 2023 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा घटस्थापना के साथ
29 मार्च 2023 चैत्र शुक्ल अष्टमी को हवन यज्ञ पूर्णाहुति
30 मार्च 2023 नवमी कन्यापूजन एवं भण्डारा

यज्ञ में यजमान बनने के लिये एवं अन्य किसी भी प्रकार के यज्ञ में सेवा करने के लिये सम्पर्क करें
9990868346 | 9045544286 | 9990484007 | 8368690349 | 9958744576 | 9442223944

आयोजक श्रीमहंत गौरी गिरी दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मंदिर समिति ग़ाज़ियाबाद उत्तरप्रदेश।

Add Your Comment