Back to all Post

कार्तिक पूर्णिमा पर दीपों से जगमगाई गाजियाबाद हिंडन नदी

आज गाजियाबाद में कार्तिक पूर्णिमा एवं गंगा स्नान के अवसर पर दैनिक जागरण कि ओर से गाजियाबाद मे गंगा जी की छोटी बहन हरनंदी यह नदी सहारनपुर के शिवलोक पर्वत मालाओं से निकलती है और आगे यहां गाजियाबाद में आकर दिल्ली की ओर जाती हुए जो जमुना जी में मिल जाती है इसको अंग्रेजी के समय से इसका नाम हिंडन नदी पड़ा पहले इसका नाम अनीता आज देव दिवाली के अवसर पर कार्तिक पूर्णिमा के दिन एवं गुरु नानक देव जयंती एवं ‌(प्रकाश पर्व) के अवसर पर गाजियाबाद के गणमान्य नागरिकों भक्तों  के साथ श्रीदुधेश्वरनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर एवं श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के प्रवक्ता श्रीमहंत नारायण गिरी जी महाराज ने हिंडन नदी के किनारे दीपदान  किया.

जो गाजियाबाद जो यह मुहिम दैनिक जागरण परिवार की ओर से आयोजित कि गई जो  कार्यक्रम में श्री श्रीमहंत नारायण गिरी जी महाराज भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर दीपदान किया और हरनंदी माता की विशेष आरती  दीपदान किया गया साथ हि उन्होंने बताया कि आज के दिन  हिन्दू धर्म में हर पूर्णिमा का काफी महत्व होता है। लेकिन कार्तिक मास में आज पूर्णिमा का खास महत्व है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा 19 नवंबर 2021 के दिन शुक्रवार आई  है।जो पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु  और माता लक्ष्मी को प्रिय होती है। इस दिन को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही इस दिन काशी में देव दिवाली मनाने की भी परंपरा है। नदियों में स्नान-ध्यान के बाद दान-पुण्य की परंपरा है। बड़ी संख्या में गंगा में स्नान करते हैं। जैसे हरिद्वार, झारखंड में दामोदर, बराकर, स्वर्णरेखा जैसी नदियों में स्नान करने वालों की भीड़ लग जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा का यह दिन धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। कार्तिक पूर्णिमा का दिन देवी-देवताओं को खुश करने का दिन होता है। इसीलिए इस दिन लोग पवित्र गंगा में डुबकी लगाकर और दान-दक्षिणा करके पुण्य कमाते हैं। कार्तिक स्नान करने और भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तों को अपार सौभाग्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर किसी पवित्र नदी या जलकुंड में स्नान करना चाहिए। साथ ही इस दिन दान-पुण्य के कार्य और दीपदान करना चाहिए। कार्तिक पूर्णिमा को धार्मिक समारोहों को करने के लिए सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। इसीलिए इस दिन कई अनुष्ठानों और त्योहारों का समापन होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किए गए शुभ समारोह से घर में खुशियां आती हैं। मान्यता है कि इस दिन घी का दान करने से संपत्ति बढ़ती है और ग्रहयोग के कष्ट दूर होते हैं। कार्तिक पूर्णिमा का व्रत करने वालों को शिव जी की असीम कृपा प्राप्त होती है। इस अवसर पर  आजज्ञ गाजियाबाद के हिंडन नदी के तट पर गणमान्य नागरिकों द्वारा दीपदान किया गया जिसमें हजारों लोग  मौजूद रहें। जिसमें  साध्वी कैलाशा नन्द गिरी जी महाराज,बीके शर्मा , हिंडन मोक्ष धाम के आचार्य मनीष शर्मा एवं दैनिक जागरण परिवार के सभी सदस्य एवं श्रद्धालु गण मौजूद रहें।
एस आर सुथार मीडिया प्रभारी दूधेश्वर नाथ मंदिर गाजियाबाद

Add Your Comment