Back to all Post

प्राचीन जागृत सिद्ध धूना

श्री दूधेश्वर महादेव मठ मंदिर की गुरु परम्परा की साक्षी सिद्ध धूनागद्धी यहाँ का मुख्य आकर्षण है | यह गुरु स्थान अत्यन्त पवित्र सिद्ध और मन की कामनाओ को पूरा करने वाला है | इस गद्दी पर विराजमान मठ के सभी १६ महंतों ने जनकल्याण के कार्य कर गुरु ध्वजा फ़हराई | यहाँ जूना अखाड़ा के गुरु परम्परा के इष्ट भगवान् दत्तात्रेय की प्रतिमा स्थापित है | 

सदैव जागृत धूना:-

कलयुग में भगवान दूधेश्वर के प्राकट्य के समय से सदैव जागृत धूना मठ मंदिर प्रांगण में विद्वान है। यह वही धूना है जिसको महान सिद्ध संतों गरीब गिरी जी महाराज, इलायची गिरी जी महाराज, बाबा एतवार गिरी जी महाराज, नारायण गिरी जी महाराज, कैलाश गिरी जी महाराज, गंगा गिरी जी महाराज, बुद्ध गिरी जी महाराज, दौलत गिरी जी महाराज, श्री राम गिरि जी महाराज और नित्यानंद गिरी जी महाराज आदि ने सदैव जागृत रखा।

इसी स्थान पर बैठकर तपो आराधना की। भगवान दूधेश्वर की कृपा से अनोखे चमत्कार किए। भक्तजनों को धर्म का पाठ पढ़ाया संस्कृति की पताका लहराया। यही वो जाग्रत धूना है जिसकी विभूति अनेक कष्टों का हरण करने वाली है।

जब भी मंदिर आये तो इस अति पावन पवित्र सदैव जागृत धूना का दर्शन जरूर करे और कृपा प्राप्त करे।

Add Your Comment