Back to all Post

गंगा दशहरा जूना अखाड़ा की पेशवाई व गंगा स्न्नान-श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद

जय दूधेश्वर महादेव.
!गंगा दशहरा जूना अखाड़ा की पेशवाई व गंगा स्न्नान!
नीलगंगा गंगा दशहरे पर उज्जैन में सिंहस्थ की याद हुई ताजा हुई ,गंगा दशहरा महोत्सव के पावन पर्व पर श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा घाट नीलगंगा सरोवर पर गुरुवार सुबह 7 बजे देश भर से जूना अखाड़ा के पधारे संत महंतों का पेशवाई के रूप में शाही स्नान हुआ सायंकाल तो नीलगंगा सरोवर स्थित मां नीलगंगा का पंचामृत अभिषेक करके धूम धाम  महाआरती की गई। साथ ही रात में महाप्रसादी का आयोजन हुआ जिसमें हजारों भक्तगण शामिल हुए,श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद ने बताया कि जूना अखाड़ा द्वारा 2017 से लगातार नील गंगा घाट पर गंगा दशहरा पूजन पर्व मनाया जा रहा है

इस वर्ष श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के मुख्य संरक्षक और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहन्त हरि गिरि जी  महाराज के सानिध्य में जूना अखाड़ा के साधु संत महामंडलेश्वर सहित विभिन्न अखाड़ों के संत और भक्तों ने नीलगंगा सरोवर में शाही स्नान किया, सिहंस्थ पड़ाव स्थल नीलगंगा से सुबह 7 बजे पेशवाई प्रारंभ हुई जिसमें चांदी के देवता निशान, घोड़े, ऊंट, बग्गी, बेंड, कड़ाबिन आदि शामिल रहे।

मार्ग में लोगो ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पेशवाई मार्ग पर सिंहस्थ की यादे ताजा हो गयी।  पेशवाई नीलगंगा चौराहा होते हुए जूना अखाड़ा घाट पहुंची, यह पर जूना अखाड़ा के देवता चन्द्र प्रकाश भाला का विधि विधान से स्नान हुआ फिर सन्तो ने जयगोष के साथ डुबकी लगाई। शाम को मां नीलगंगा की महा आरती के साथ ही संतों ओर भक्तजनों का  विशाल भंडारा आयोजित हुआ। यहाँ हरियाणा से आए जंगम जोगी बाबाओ द्वारा शिव स्तुति एवं निनाद नृत्य अकादमी की बालिकाओं द्वारा गंगा स्तुति की प्रस्तुति दी गयी। इस अवसर  पर जूना अखाड़ा के अन्तर्राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमहन्त हरि गिरि जी महाराज ,पीर गादीपति श्रीमहन्त सुन्दर पुरी जी महाराज श्रीदत्त अखाडा, अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष सभापति श्रीमहन्त प्रेम गिरि जी महाराज,नीलगंगा पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर सोमनाथ गिरि जी महाराज पायलट बाबा,अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता पूज्य गुरुदेव श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज,महामंडलेश्वर स्वामी महेंद्रानन्द गिरि जी महाराज,साध्वी महामंडलेश्वर जय अंबा गिरि जी जूनागढ़ गुजरात ,सैक्रेटरी श्रीमहन्त मोहन.भारती जी महाराज, सैक्रेटरी श्रीमहन्त महेश.पुरी महाराज,सैक्रेटरी श्रीमहन्त गणपत गिरि जी महाराज, सैक्रेटरी श्रीमहन्त शैलेन्द्र गिरि जी महाराज, रमतापंच श्रीमहन्त रामचन्द्र गिरि जी महाराज, उपाध्यक्षश्रीमहन्त ओकंर भारती जी महाराज,श्रीमहन्त रवि पुरी जी महाराज,उपाध्यक्ष श्रीमहन्त देवेन्द्र पुरी जी महाराज,श्रीमहन्त आनन्द पुरी जी महाराज,थानापति महन्त धीरज गिरि जी महाराज,महन्त सहदेवानन्द गिरि जी ,महन्त परमेश्वर भारती जी ,महन्त रामेश्वर गिरि जी ,सहित जूना अखाड़ा के अन्य महामंडलेश्वर और संतगण शामिल हुए। 

*सरोवर में 108 फीट की चुनरी अर्पण*  :-

 नीलगंगा सरोवर में आरती दौरान मां नीलगंगा को जयकारों के बीच 108 फीट की चुनरी अर्पण की गयी। इसके पहले विधि विधान से सरोवर पूजन हुआ। 

भाला स्वरुप में देवता पूजन की नयी शुरुआत:-

 *भाला स्वरुप में देवता पूजन की नयी शुरुआत*  श्रीमहन्त महन्त नारायण गिरि जी ने बताया कि.इस वर्ष जूना अखाड़ा द्वारा अखाड़े के पंचों के निर्णय अनुसार एक नई परंपरा की शुरुआत की गयी। सिहंस्थ में जिस प्रकार से सभी अखाड़ों के देवता स्वरूप भाले का संत महंत विधि विधान शिप्रा नदी में पूजन करते हैं इस वर्ष गंगा दशहरे पर गंगा प्रकाश भाले की पूजन की परंपरा शुरू हुई। उक्त देवता स्वरूप भाले को अखाड़े के वरिष्ठ श्री महंत आनंद पूरी महाराज पेशवाई में साथ लेकर चले,विशेष रूप से गंगादशहरा के पावन पर्व नील धारा मे गंगा मे जूना अखाड़ा के सन्तो ने स्नान किया ।


  हर हर महादेव
विश्व संवाद संपर्क सचिव अमित कुमार शर्मा श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश

1 Comment

  • विजयप्रताप सिंह राजा भईया
    June 9, 2022

    हर हर महादेव
    गुरुरमूर्तियो ॐ नमोनारायण जी

Add Your Comment