Back to all Post

मां बगलामुखी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पूजन-सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर

जय दूधेश्वर महादेव
आज सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर में मां बगलामुखी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पूजन में माता जी का पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के द्वारा माता जी का सहस्र छित्र कलश से अभिषेक हुआ.

तदोपरान्त पूजन करके माता जी को न्यास कराके सैय्यादिवास करवा कर आरती हुई कल 11 बजे माता जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा होगी पूजन के यजमान के रूप में जयकमल अग्रवाल जी,नवीन चावला जी, सुशील चौधरी जी ,सोनू जी सपत्नीक पूजन में भाग लिया पूजन प्राण प्रतिष्ठा आचार्य डा कैलाश नाथ तिवारी जी ,अनिल पाढी जी,आशीष शर्मा जी,कृष्ण मुरारी पाण्डेय जी एवं अन्य ब्राम्हणों द्वारा मां बगलामुखी माता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा चल रही है ।


      हर हर महादेव
विश्व संवाद सम्पर्क सचिवअमित कुमार शर्माश्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश

Add Your Comment