Back to all Post

विश्व शांति, प्रेम, सौहार्द, कल्याण का संकल्प लेकर किया गया महायज्ञ बीके शर्मा हनुमान गाजियाबाद- श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर

विश्व शांति, प्रेम, सौहार्द, कल्याण का संकल्प लेकर किया गया महायज्ञ बीके शर्मा हनुमान
गाजियाबाद श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में विश्वशांति महायज्ञ सम्पन्न हुआ जिसमें विश्व कल्याण का संकल्प लिया गया। श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर मंदिर के श्री महंत नारायण गिरी जी महाराज के आध्यात्मिक अनुगामी ब्रहमस्वरूप के सान्निध्य में यह यज्ञ संपन्न हुआ।  इस दौरान सैकड़ों  की तादाद में विप्र जन  भक्त मौजूद रहे। विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मर्षि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि इस यज्ञ के आयोजन से श्री दूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर  परिसर वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज रहा था। इसके लिए पारंपरिक रूप से यज्ञशाला का निर्माण कराया गया था। यह यज्ञशाला वैदिक काल की याद दिला रही थी। उल्लेखनीय है कि यज्ञ में समस्त विश्व के लिए शांति, प्रेम और सौहार्द्र का संकल्प लिया गया। परिवार तथा समाज में एकता की प्रार्थना की गई थी।

श्री दूधेश्वरनाथ पीठाधीश्वर श्री महंत नारायण गिरी जी  महाराज ने आशीर्वचन में कहा कि ‘आज के युग में भी आप जैसे संस्कृति प्रेमी भक्त हैं, जो दूसरों के लिए सेवा, समर्पण की भावना के साथ इस प्रकार विधि में सम्मिलित होते हैं, श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर  जैसे पवित्र परिसर में आपके शुभ संकल्प अवश्य सिद्ध होंगे।

सभी लोगों में सद्भावना, श्रद्धा और निष्ठा की अभिवृद्धि हो यही प्रार्थना है।’  यज्ञ में शामिल होने के लिए आज विप्र बंधुओं   की बड़ी  संख्या मंदिर परिसर में मौजूद थी। पूरे मंदिर परिसर को तोरण, ध्वज ओर फूलों से सजाया गया था। यज्ञ विराम के बाद सभी विप्र बंधुओं को श्री महंत नारायण गिरी जी महाराज  अपने कर कमलों द्वारा  सम्मानित किया  इस अवसर पर पंडित सहदेव शर्मा राष्ट्रीय संरक्षक, पंडित महेश कुमार शर्मा संस्थापक कार्यकारी अध्यक्ष, पूनम भारद्वाज राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, सीमा भार्गव कार्यकारी अध्यक्ष, पंडित आर सी शर्मा उपाध्यक्ष, पंडित लोकेश कौशिक   राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, पंडित राधेश्याम शर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता,पंडित सुभाष शर्मा महासचिव, पंडितआलोक चंद्र शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष,  वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित विनीत कुमार शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,पंडित ऋषि पाल शर्मा, पंडित मनोज शर्मा संगठन मंत्री, पंडित देवेंद्र शर्मा संगठन मंत्री, पंडित शिवकुमार शर्मा संगठन मंत्री, पंडित दिनेश शर्मा संगठन मंत्री, पंडित कपिल शर्मा संगठन मंत्री, अमित कुमार शर्मा ज्योति शर्मा शशि शुक्ला निर्मला उपाध्याय  राजेशवरी शर्मा धर्मेंद्र शर्मा मौजूद थे

Add Your Comment