Back to all Post

मां जगद् जननी जगदम्बा का पूजन अर्चन चैत्र नवरात्रि द्वितीय दिवस के अवसर पर पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज -15 दिवसीय राजस्थान जन जागरण धर्म यात्रा

जय दूधेश्वर महादेव
[15 दिवसीय राजस्थान जन जागरण धर्म यात्रा ]
चैत्र शुक्ल द्वितीया मां जगद् जननी जगदम्बा का पूजन अर्चन चैत्र नवरात्रि द्वितीय दिवस के अवसर पर पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के पावन प्रेरणा एवं सानिध्यता अध्यक्षता  में 6 स्थानों पर मां भगवती का पूजन पाठ शतचंडी चल रहा है जिसमें श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर में आज मन्दिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग जी श्रीमति गिन्नी गर्ग जी उपाध्यक्ष अनुज गर्ग जी आयोजन में मां दुर्गा जगदम्बा के समक्ष आज द्वितीय दिवस पूजन आचार्य नित्यानंद जी के नेतृत्व मे हुआ ,साथ ही दूधेश्वर वेद विद्यालय में त्रि सन्ध्या महाकाली महालक्ष्मी महासरस्वती के समक्ष पूजन एवं शतचंडी पाठ हुआ , तृतीय स्थान पर नवरात्रि मेला श्री बाला त्रिपुरा सुन्दरी देवी मठ मन्दिर दिल्ली गेट गाजियाबाद में शतचंडी यज्ञ महन्त गिरिशानन्द गिरि जी के आयोजन में आचार्य नीलमणी पाढी , आचार्य अनिल पाढी जी के नेतृत्व में पूजन हुआ ,ठि आहोर रावला जिला जालोर में पूज्य गुरुदेव के सानिध्य में आज द्वितीय दिवस पूजन हुआ

जिसमें राजमाता जी ठाकुर सा महिपाल सिंह जी के द्वारा आचार्य डा कैलाश नाथ तिवारी जी , आचार्य तोयराज उपाध्याय जी ,आचार्य विकास पाण्डेय जी के नेतृत्व में आज द्वितीय दिवस पूजन अग्नि प्रज्जवन (अरणी मथानी के द्वारा)करके हवन प्रारम्भ हुआ , महाराज श्री ने राज माता जी के साथ पूर्ण विधि विधान से प्राचीन मन्दिर चामुण्डा माता मन्दिर आहोर का पूजन एवं आरती किया ,पूज्य गुरुदेव ने ब्रह्म सावित्री पीठ आसोत्तरा में जाकर ब्रह्मसावित्री पीठाधीश्वर श्री तुलसाराम जी महाराज गादिपति ब्रह्मधाम आसोतरा से जाकर भेंट करके धर्म चर्चा किया ,तदोपरान्त रावल मल्लीनाथ जी तपोस्थली मलाणी जसोल धाम मां राणीभटियाणी माता मन्दिर में जाकर दर्शन पूजन किया महाराज श्री के साथ रावल किशन सिंह जी ,कुंवर हरिश्चन्द्र सिंह जी केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर जी भारत सरकार, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह सेखावत जी भारत सरकार, केन्द्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभाव जी भारत सरकार  ,संजीव बालियान केन्द्रीय राज्य मंत्री,राज मंत्री कैलाश चौधरी जी , विधायक हमीर सिंह भायल जी गढ़ सिवाना ,ने राणी भटियाणी माता का पूजन किया , तदोपरान्त जसोल धाम में चल रहे शतचंडी यज्ञ में भाग लेकर पुण्य लाभ प्राप्त किया यज्ञ आचार्य मुकेश शुक्ल जी के नेतृत्व में चल रहा है , पूज्य गुरुदेव के अध्यक्षता 6 स्थानों पर शतचंडी यज्ञ चल‌ रहा है ,रात्री काल तिलवाड़ा में श्री मल्लीनाथ तिलवाड़ा अन्तर्राष्ट्रीय पशु मेला आजादी का अमृत महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम में महाराज श्री ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर रावल किशन सिंह जी ,कंवर हरिश्चन्द्र सिंह जी को आशीर्वाद दिया ।


       हर हर महादेव
विश्व संवाद सम्पर्क सचिवअमित कुमार शर्माश्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिरगाजियाबाद उत्तर प्रदेश

Add Your Comment