Back to all Post

श्रावण पुरूषोत्तम मास के अवसर पर श्रीमद् भागवत महाज्ञान यज्ञ सप्ताह का कलश यात्रा के शुभारम्भ-सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर

जय दूधेश्वर महादेव

आज सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश मे श्रावण पुरूषोत्तम मास के अवसर पर श्रीमद् भागवत महाज्ञान यज्ञ सप्ताह का कलश यात्रा के शुभारम्भ हुआ भागवत कथा पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली सन्त महामण्डल (रा०रा)के अध्यक्षता मे मन्दिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल.गर्ग जी की उपस्थिति मे पद्म श्री विभूषित तपस्वी सन्त राधारानी के कृपापात्र श्री रामेश बाबा जी मान.मन्दिर बरसाना के कृपापात्र कथा प्रवक्ता सुश्री मुरलिका जी बरसाना के मुखारविन्द से आज कथा के प्रथम दिवस पर माहत्म्य कथा प्रथम दिवस कथा मध्यान्ह 2 बजे से 6 बजे तक चली आज प्रथम दिवस कथा विश्राम से पूर्व पूज्य गुरुदेव का आशीर्वचन भी उपस्थित जनमानस को प्राप्त हुआ ,

जिसमे मुख्य यजमान के पी गुप्ता जी सहित समस्त श्याम मंडल गाजियाबाद की उपस्थिति मे आज प्रथम दिवस कथा विश्राम हुआ कथा का आयोजन श्याम मंडल गाजियाबाद द्वारा किया गया है जो कि 29 जुलाई तक चलने.वाला है ,30 जुलाई को श्री श्याम वन्दना महोत्सव प्रसिद्ध भजन गायक श्री नन्द किशोर.शर्मा जी अहमदाबाद नंदू भाईया द्वारा श्याम वंदना कार्यक्रम होगा ।

हर.हर.महादेव 

विश्व संवाद सम्पर्क सचिव
अमित कुमार शर्मा
श्री दूधेश्वर नाथ मन्दिर
गाजियाबाद उत्तर प्रदेश

Add Your Comment