Back to all Post

अमेरिका में श्री दूधेश्वर वेद विद्यालय के भूतपूर्व ऋग्वेद के आचार्य प्रमोद कुमार पाढी जी भारत की संस्कृति का प्रचार प्रसार कर रहे

जय दूधेश्वर महादेव 
।।26 दिवसीय धार्मिक अमेरिका यात्रा।।
स्मोकी माउंटेन 135 केनिंगहाल सिटी ,सम्मारना जार्जिया अमेरिका में श्री दूधेश्वर वेद विद्यालय के भूतपूर्व ऋग्वेद के आचार्य प्रमोद कुमार पाढी जी जो कि भगवान दूधेश्वर की सेवा की वैदिक सनातन धर्म के लिये पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली एन सी आर सन्त महामण्डल दिल्ली के सानिध्य में कई वर्षों तक दूधेश्वर वेद विद्यालय में वैदिक अध्यापन करया,

वैदिक सनातन धर्म की पूज्य गुरुदेव के सानिध्य में सेवा किया भगवान दूधेश्वर की कृपा से पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से  अमेरिका में ग्रीन कार्ड प्राप्त करके अमेरिका की नागरिकता प्राप्त है वो भारत की संस्कृति का प्रचार प्रसार कर रहे हैं पूज्य गुरुदेव अमेरिका में यात्रा में होने पर आचार्य प्रमोद जी ने पूज्य गुरुदेव को अपने निवास स्थान पर आमंत्रित करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया पूज्य गुरुदेव का सानिध्य प्राप्त किया.

ऐसे ही पूरे विश्व में पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से दूधेश्वर भगवान की कृपा से बहुत से आचार्य छात्र कई देशों में वैदिक सनातन संस्कृति की सेवा में लगे हुये है ,कल पूज्य गुरुदेव के पंडित महेश वशिष्ठ जी, स्वामी ओम जी लक्ष्मी नारायण मन्दिर अमेरिका,विजय बाबा जी लंडन भी उपस्थित होकर आचार्य प्रमोद जी से भेंट किया उनके परिवार जनों को आशीर्वाद दिया।


‌   हर हर महादेव
विश्व संवाद सम्पर्क सचिवअमित कुमार शर्माश्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश

Add Your Comment