Back to all Post

तीन मुख्य विशेष कार्यक्रम में श्री महंत नारायण गिरि जी महाराज की उपस्तिथि

राजमाता प्रफूल कॅवर व ठाकुर महिपाल सिंह ने श्रीमहंत नारायण गिरि का गुरू पूजन किया
राजस्थानः
रावला आहोर में राजमाता प्रफूल कॅवर व ठाकुर महिपाल सिंह ने श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज से मुलाकात की। उन्होंने महाराजश्री का गुरू पूजन किया और उनका आशीर्वाद लिया। राजमाता प्रफूल कॅवर व ठाकुर महिपाल सिंह ने कहा कि महाराजश्री का दर्शन व पूजन करने से मन को बहुत शांति मिलती है। उनके आशीर्वाद से उन पर भगवान की हमेशा कृपा बनी रहती है। श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा कि राजमाता प्रफूल कॅवर व ठाकुर महिपाल सिंह समाज सेवा व धर्म सेवा के कार्यो में जिस प्रकार दिन-रात लगे रहते हैं, उससे देश ही नहीं विदेश के लोग भी प्रेरणा ले रहे हैं। राजमाता प्रफूल कॅवर व ठाकुर महिपाल सिंह सादा जीवन उच्च विचार में विश्वास रखते हैं और उन्होंने बहुत से लोगों के जीवन में खुशी का उजाला भरने का कार्य किया है। महाराजश्री ने उन्हें भगवान की कृपा हमेशा बनी रहने का आशीर्वाद दिया।

चंद्रवीर सिंह के ढुंढोत्सव महोत्सव में मुख्य अतिथि रहे श्रीमहंत नारायण गिरि:-

महाराजश्री ने चंद्रवीर सिंह को जन्मोत्सव की बधाई दी व उज्जवल व खुशहाल भविष्य का आशीर्वाद दिया
राजस्थानः

जालोर में काम्बा आहोर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी छैल सिंह के सुपोत्र व महेंद्र सिंह राठौड़ के पुत्र चंद्रवीर सिंह का जन्मोत्सव ढुंढोत्सव महोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। ढुंढोत्सव महोत्सव में श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। महाराजश्री का छैल सिंह, महेंद्र सिंह राठौड़ समेत समस्त राठौड़ परिवार ने स्वागत अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद लिया। महाराजश्री ने चंद्रवीर सिंह को उनके जन्मोत्सव की बधाई व शुभकामनाएं दी और उसे अच्छे स्वास्थ्य तथा उज्जवल व खुशहाल भविष्य का आशीर्वाद दिया। महोत्सव में पघारे सभी अतिथियों ने भी महाराजश्री से मुलाकत कर उनका आशीर्वाद लिया।

श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की नशा मुक्त व्यसन विराम पूर्ण प्रयास यात्रा का राजस्थान में हुआ जोरदार स्वागत
आहोर के विधायक छगन सिंह राजपुरोहित ने भी किया स्वागत
:-

1 मई तक चलने वाली यात्रा में सामाजिक बुराईयों के प्रति भी लोगों को जागरूक किया जाएगा
महाराजश्री की प्रेरणा से हजारों लोग नशे व व्यसनों से मुक्ति पा चुके हैं
राजस्थानः

श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज की राजस्थान में तीन दिवसीय नशा मुक्त व्यसन विराम पूर्ण प्रयास यात्रा शुरू हो गई। यात्रा के पहले दिन अनेक स्थानों पर महाराजश्री का जोरदार स्वागत किया गया और लोगों ने नशा व सभी व्यसनों से मुक्ति का संकल्प लिया। आहोर के विधायक छगन सिंह राजपुरोहित नंे भी यात्रा का स्वागत कर महाराजश्री का आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा कि नशा एक ऐसी आग है, जिसने हजारों-लाखों लोगों के जीवन की खुशियों को जला दिया है। नशे के कारण ही लाखों घर बर्बाद हो चुके हैं। युवा ही नहीं बच्चे भी नशे का शिकार बन रहे हैं। अतः आज आवश्यकता इस बात की है कि लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया जाए और उन्हें हर प्रकार के व्यसन से मुक्ति दिलाई जाए। नशा मुक्त व्यसन विराम पूर्ण प्रयास यात्रा ऐसा ही प्रयास है। तीन दिवसीय इस यात्रा के दौरान जालोर, बाडमेर व जेसलमेर के लोगों को ना सिर्फ नशे के प्रति जागरूक किया जाएगा, बल्कि लोगों को दहेज ना लेने व ना देने तथा विवाह में फिजूलखर्च ना करने के प्रति भी संकल्पित किया जाएगा। इन दिनों मृत्युभोज में भी दिखावा होने लगा है और बहुत अधिक खर्च किया जाने लगा है। लोगों को मृत्युभोज में दिखावा करने के स्थान पर सच्चे मन से अपने पूर्वजों को याद करने व मृत्युभोज पर दिखावे के नाम पर किए जाने वाले खर्च से जरूरतमंद की मदद करने का संदेश दिया जा रहा है। महाराजश्री की यह यात्रा 1 मई तक चलेगी। वे राजस्थान में हर वर्ष इस यात्रा का आयोजन करते हैं। उनकी इस यात्रा ने जालोर, बाडमेर व जेसलमेर में आशा की नई किरण दिखाई है। उनकी प्रेरणा से हजारों लोग नशे व व्यसनों से मुक्ति पा चुके हैं और उनके जीवन में एक बार फिर से खुशियां लौट आई हैं। नशे से मुक्ति पाने वाले लोगों का कहना है कि महाराजश्री जिस प्रकार उन जैसे भटके लोगों को सही राह पर लाने व उनका सही मार्गदर्शन करने का कार्य कर रहे हैं, उससे समाज में आपसी सौहार्द, विश्वास व भाईचारे का वातावरण स्थापित हो रहा है। आज समाज व देश को उन जैसे सच्चे संतों की ही जरूरत है। श्रीमहंत नारायण गिरि जैसे संतों के प्रयासों से ही देश में रामराज्य स्थापित हो सकता है और देश फिर से जगतगुरू बन सकता है।

Add Your Comment