Back to all Post

राष्ट्रीय हिंदी चैनल भारत 24 के कार्यक्रम में सुपर इंडियंस में विशेष रूप से शामिल हुए-श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज

जो सत्य है और अनादि है, वहीं सनातन धर्म हैः श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज
सनातन धर्म तो हमेशा से ही सभी के कल्याण की कामना करता आया है
सनातन धर्म तो उस समुद्र की तरह है, जो सभी को अपना बना लेता है

गाजियाबादः
राष्ट्रीय हिंदी चैनल भारत 24 द्वारा भारत की दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था यात्रा का जश्न बुधवार को सुपर इंडियंस 2024 के रूप में मनाया गया। सुपर इंडियंस 2024 में श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर, श्रीपंच दशनाम जूना अखाडा अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिंदू यूनाइटिड फ्रंट के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरी महाराज को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। होटल ताज महल, मान सिंह रोड नई दिल्ली में हुए कार्यक्रम में महाराजश्री ने कहा कि भारत आज हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। आज हमारा देश की अर्थव्यवस्था विश्व में सबसे अधिक तेजी से बढ रही है। पूरे विश्व में सबसे अधिक मान-सम्मान भारत का ही है और यह हम सभी भारतीयों के लिए बहुत ही गर्व की बात है। इस सबका श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को है, जिनके 10 वर्ष के कार्यकाल में देश विश्व की महाशक्ति बनकर उभरा है। आज विश्व में कोई भी संकट आता है तो उसके समाधान के लिए सबसे पहले भारत व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ही याद किया जाता है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का ही कमाल है कि कण-कण में व्याप्त हम सबके आराध्य भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ और 500 वर्ष के संधर्ष के बाद उसमें रामलला विराजमान हुए।

अयोध्या का राम मंदिर:-

आज अयोध्या का राम मंदिर भारत की शान, भारत की पहचान, भारत का गौरव बन चुका है और विश्व के सबसे प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। वर्ष 2001 में आबू धाबी के संस्मरण का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि उनसे तब कहा गया कि आप भगवा वस्त पहनकर आबू धाबी में प्रवेश नहीं कर सकते हैं। उस समय वहां पर हनुमान चालीसा पढने पर दो भारतीयों को 20 वर्ष की कैद हो गई थी और आज उसी आबू धाबी में मंदिर का निर्माण हो गया है। यह परिवर्तन नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद ही हुआ है। एक प्रश्न के जवाब में महाराजश्री ने कहा कि सनातन धर्म सत्य और अनादि है। सनातन का कभी नाश नहीं हो सकता है और उसको कभी नष्ट नहीं किया जा सकता है। गीता में स्वंयं भगवान श्रीकृष्ण ने कहा कि जो कभी नष्ट ना हो और हमेशा रहे, वहीं सनातन है, वही सत्य है। सनातन धर्म पर ना जाने कितने आक्रमण हुए मगर वह आज भी अटल है तो उसका कारण यही है कि हमारा धर्म सत्य है, अनादि है।

सनातन धर्म:-

सनातन धर्म तो उस समुद्र की तरह है, जो सभी नदियों को अपना लेता है। सभी को अपना बना लेता है। सनातन धर्म तो सदैव यही कहता है कि धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सदभावना रहे और विश्व का कल्याण हो। जो सबके कल्याण की कामना करे, वहीं सनातन धर्म है। श्रीमहंत नारायण गिरि ने कहा कि सनातन धर्म किसी भी जाति को छोटा या बडा नहीं मानता है। हमारे धर्म में कहा जाता है कि सभी एक समान है और एक ही ईश्वर की संतान हैं तो कोई छोटा या बडा कैसे हो सकता है। हमारे धर्म में सबसे पहले रोटी गाय की निकाली जाती है। कुत्ते, कौवे तक को रोटी दी जाती है। चींटी व अन्य छोटे जीव-जंतुओं को बचाने के लिए चातुर्मास तक की व्यवस्था की गई है। महाराजश्री के विचारों से कार्यक्रम के आयोजक ही नहीं उसमें मौजूद लोग भी बहुत प्रभावित हुए और सभी ने कहा कि आज देश को उन जैसे संतों की ही जरूरत है। कार्यक्रम में कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने भी विचार व्यक्त किए।

Add Your Comment