Back to all Post

आज विश्व विख्यात श्री राणी भटियाणी माता मन्दिर (माजीसा) जसोल धाम बाड़मेर ,में श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज

जय दूधेश्वर महादेव 
आज विश्व विख्यात श्री राणी भटियाणी माता मन्दिर (माजीसा) जसोल धाम बाड़मेर ,में श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज श्री दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा ने राणी भटियाणी माता के सायंकाल आरती में शामिल होकर दर्शन पूजन किया ,श्री राणी भटियाणी माता मन्दिर संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष रावल किशन सिंह जी उनके सुपुत्र कुंवर हरिश्चन्द्र सिंह जी ,मैनेजर जेठू सिंह जी पुजारी राजू सिंह जी ,सहित हजारों भक्तों के बीच माता जी का चौदश (चतुर्दशी)के अवसर पर पूजन किया ,साथ ही भगवान महादेव जी का प्राचीन मन्दिर जहां पर स्वयं राणी भटियाणी  माता पूजन करते थे ,प्राचीन नर्मदेश्वर शिवलिंग मल्लेनाथ महादेव जी का महाराज श्री ने पंचामृत से अभिषेक किया ,मालानी की पावन धरा मां रानी भटियानी मन्दिर संस्थान जसोल में रात्री विश्राम हुआ ,कल महाराज श्री जोधपुर में मां आशापुरा विल्डर्स कर्ण सिंह खिंची के छोटे भाई अर्जुन सिंह खिंची के पुत्र के विवाह में उपस्थित होकर नव विवाहित वर वधु को आशीर्वाद देंगे तदोपरांत कल रात्री विश्राम ब्यावर में सुभाष मावे वाले शम्भू व्यास जी के निवास स्थान पर रहेगा , ब्यावर में कर्ण सिंह राठौड़ जी के पुत्री के विवाह में उपस्थित होकर आशीर्वाद देंगे 17 फरवरी को निबलाना जालोर चन्दन सिंह जी के पुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित होंगे ,20 फरवरी को मामवली में कार्यक्रम होने के उपरांत भगवान दूधेश्वर के चरणों में 22 फरवरी तक उपस्थित होंगे ।


 हर हर महादेव 
विश्व संवाद सम्पर्क सचिवअमित कुमार शर्माश्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिरगाजियाबाद उत्तर प्रदेश

Add Your Comment