Back to all Post

आज दिल्ली गाजियाबाद से लेकर राजस्थान तक भक्तों ने महाराज श्री का जन्मदिवस मनाया शुभकामनाएं दी-15 दिवसीय राजस्थान जन जागरण धर्म यात्रा

जय दूधेश्वर महादेव
  ।। 15 दिवसीय राजस्थान जन जागरण धर्म यात्रा ।।
आज चैत्र नवरात्रि चतुर्थ दिवस पर   भगवान दूधेश्वर की कृपा ब्रह्मलीन सिद्ध समाधी वाले गुरुमुर्तियो की कृपा से मां चामुण्डा की कृपा से  जूना अखाड़ा में जन्मदिवस मानने की परम्परा नहीं है लेकिन भक्तों के भाव है आज दिल्ली गाजियाबाद से लेकर राजस्थान तक भक्तों ने महाराज श्री का जन्मदिवस मनाया शुभकामनाएं दी सभी का पूज्य गुरुदेव ने साधुवाद दिया एवं मां भगवती से सभी के सुख समृद्धि की कामना की भगवान दूधेश्वर का आशीर्वाद सभी भक्तों पर बना रहे सभी शुख समृद्धि प्राप्त करें ,

प्रातः काल पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के अवतरण दिवस पर राजमाता जी एवं ठाकुर सा महिपाल सिंह जी उनकी श्रीमति जी ने महाराज श्री का गुरू पूजन करके जन्मदिवस की शुभकामनाएं देकर आशीर्वाद प्राप्त किया ,

विशेष रूप से महाराज श्री के पावन सानिध्य एवं अध्यक्षता में आहोर ठिकाना में चल रहे शतचंडी यज्ञ में प्रेम नाथ जी महाराज जधन्धर नाथ जी का अखाड़ा जालोर , थानापति महन्त सोमेश्वर गिरि जी महाराज विजलोई महादेव  जोधपुर ,महन्त नरेश गिरि जी उंचिया मठ ,आहोर के विधायक छगन सिंह जी राजपुरोहित ,महन्त सुन्दर पुरी महादेव मठ आहोर ,तेलवाडा ठाकुर सा जेठू सिंह जी भायल , ठाकुर सा हनुमान सिंह ललिता,हनुमंत सिंह जी , ईश्वर सिंह भवरानी,निम्बेश्वर महादेव मठ के अध्यक्ष जुगत सिंह जी साण्डेराव ,सरपंच सुरजाराम जी ,प्रताप सिंह जी मिटीया ,तेज सिंह जी कुम्पावत बाम्बे ,हरि सिंह जी चौहान ओटडी मेवाड़ ,सुरेन्द्र सिंह जी मालारी , दलपत सिंह जी भायल  तेलवाडा ,नरपात सिंह जी ,चन्दन पुरी जी तेलवाड़ा ,विरेन्द्र पाल सिंह जी पूर्व प्रधान ,महेन्द्र सिंह चमुण्डा स्वीट्स आहोर,कान्ति लाल शर्मा गुंटुर एवं अन्य भक्तों ने आकर यज्ञ में भाग लेकर धर्मलाभ लिया ,एवं पूज्य गुरुदेव को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देकर आशीर्वाद प्राप्त किया ,

मध्यान्ह काल मां चामुण्डा माता के दर्शन आरती किया ,

आज चतुर्थ दिवस पूजन पाठ जाप हवन आचार्य डा कैलाश नाथ तिवारी जी के नेतृत्व में आचार्य तोयराज उपाध्याय जी , आचार्य विकास पाण्डेय जी सहित अन्य ब्राह्मणों ने चतुर्थ नवरात्र मां कुष्मांडा स्वारूप पूजन करवाया ,इसके साथ ही पूज्य गुरुदेव के अध्यक्षता में अन्य 6 स्थानों पर भी मां भगवती के चतुर्थ स्वारूप पूजन सम्पन्न हुआ जिसमें श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में पूज्य गुरुदेव की अध्यक्षता में दूधेश्वर मन्दिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग जी श्रीमति गिन्नी गर्ग जी उपाध्यक्ष अनुज गर्ग जी के संयोजन में आचार्य नित्यानंद जी द्वारा पूजन हुआ साथ ही दूधेश्वर वेद विद्यालय संस्थान में भी नित्यानंद जी एवं दूधेश्वर वेद विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा पाठ हुआ ,प्राचीन मठ दूधेश्वर मठ की शाखा श्री बालात्रिपुरा सुन्दरी देवी मठ मन्दिर में महन्त गिरिशा नन्द गिरि जी  की आयोजन में आचार्य अनिल पाणी जी ,आचार्य निलमणी जी एवं अन्य ब्रह्माणो द्वारा पाठ पूजन हुआ ,मलाणी की पावन धरा पर विख्यात राणी भटियाणी माता मन्दिर जसोल धाम में ,रूपांदे जी में मल्लीनाथ जी में राव किशन सिंह जी ,कुंवर हरिश्चन्द्र सिंह जी के संयोजन में आचार्य मुकेश शुक्ल जी के नेतृत्व में चतुर्थ दिवस पूजन पाठ हवन महाराज श्री की अध्यक्षता में चतुर्थ स्वारूप मां कुष्मांडा का पूजन सम्पन्न हुआ ।


        हर हर महादेव
विश्व संवाद सम्पर्क सचिवअमित कुमार शर्माश्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिरगाजियाबाद उत्तर प्रदेश

Add Your Comment