Back to all Post

15 दिवसीय राजस्थान जन जागरण धर्म यात्रा-पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा

जय दूधेश्वर महादेव
।।15 दिवसीय राजस्थान जन जागरण धर्म यात्रा।।
आज जन‌ जागरण धर्म यात्रा में प्रातः काल मंगल सिंह कृषि फार्म जडिया से यात्रा प्रारम्भ होकर धानेरा के पूर्व विधायक जोयिताभाई पटेल से भेंट करके पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा ने आशीर्वाद दिया ,

मण्डांर में गणपत सिंह जी  होटल सूर्या पैलेस ने महाराज श्री के दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया,श्री बुढेश्वर महादेव मन्दिर रेवदर सिरोही में महन्त भीम गिरि जी ने पूज्य गुरुदेव का स्वागत सम्मान करके आशीर्वाद प्राप्त किया, सुमेरपुर में सुमेर सिंह के आशीर्वाद बुटीक में जाकर आशीर्वाद दिया ,

तदोपरान्त द फतेह प्रताप रेस्टोरेंट एंड रिसोर्ट जवांई बांध रोड सुमेरपुर राजस्थान में भवरानी के कंवर सा महेंद्र पाल सिंह जी के रिसोर्ट में विश्राम हुआ कल साण्डेराव फालना निम्बेश्वर महादेव मन्दिर में निबेश्वर महादेव जी का इतिहास पुस्तक विमोचन ,मांगलीया गुडा उज्जैनी वीर मामा जी का वार्षिकमहोत्सव जिला पाली राजस्थान कृष्ण उपासक श्री महेन्द्र सिंह राणावत जी के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।


 हर हर महादेव 
विश्व संवाद सम्पर्क सचिवअमित कुमार शर्माश्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिरगाजियाबाद उत्तर प्रदेश

Add Your Comment