Back to all Post

परिक्षा सत्र 2022 दो दिवसीय 24/25फरवरी वेद परिक्षा महर्षि सान्दीपन राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार

जय दूधेश्वर महादेव
श्री दूधेश्वर महादेव मठ मन्दिर में स्थित श्री दूधेश्वर वेद विद्यालय संस्थान में महर्षि सान्दीपन‌ राष्ट्रीय वेद‌ विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अनुदानित वेद‌ विद्यालय के परिक्षा सत्र 2022 की परिक्षा 24/25 फरवरी को श्री दूधेश्वर वेद विद्यालय संस्थान परिक्षा केन्द्र में आयोजित हुई है ,श्री दूधेश्वर वेद विद्यालय संस्थान की स्थापना पूज्य गुरुदेव श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा ने वैदिक सनातन संस्कृति के रक्षा की एवं अपनी पुरातन संस्कृति को‌ जीवंत रखने के लिये वेद विद्यालय की स्थापना 2002 में किया था.

पूज्य गुरुदेव के संरक्षण एवं अध्यक्षता में विगत 20 वर्षों से दूधेश्वर वेद विद्यालय के छात्रों ने विद्यालय का नाम देश सहित विदोशो में भी कीर्ति फैलाई है साथ ही अपनी वैदिक संस्कृति को विश्व स्तर पर लोगो‌ तक पहुंचाई है ,जिसमें भगवान दूधेश्वर की विशेषकृपा एवं‌ महाराज श्री के पूर्ण प्रयास से यह सम्भव हुआ है ,आज परिक्षा सत्र 2022 में  परिक्षा केन्द्र श्री दूधेश्वर वेद विद्यालय संस्थान में 25 वेद विद्यालय के छात्रों ने आकर लिखित एवं मौखिक परिक्षा में भाग लिया जिसमें स्वामी सुदर्शनाचार्य संस्कृत वेद विद्यालय फरीदाबाद , सांगोपांग वेद विद्यापीठ दिल्ली , श्रीनिवासन संस्कृत विद्यापीठम् इब्रहिमपुर दिल्ली , महर्षि वेदव्यास वेद विद्यापीठ गाजियाबाद,श्री गुरू रामराय उदासीन आश्रम आरामबागले , दूधेश्वर वेद विद्यालय गाजियाबाद,गुरू शिष्य परम्परगत ,(गुरू शिष्य परम्परा में विद्यालय के प्राचार्य जी के नाम से विद्यालय को मनोनित किया जाता है )सुद्युम्न भारद्वाज संभल ,रिषभ शर्मा गाजियाबाद,कमल शर्मा रामपुर ,अजय त्रिपाठी गाजियाबाद,सत्यम शर्मा गाजियाबाद,रामविश्वास गौतम झज्जर , रामकुमार शर्मा गाजियाबाद,मनोज कुमार झा गाजियाबाद,मदन‌लाल शर्मा हापुड़ ,ब्रजेश झा दिल्ली , पुरूषोत्तम प्रधान झज्जर ,चन्द्रभानु शर्मा गाजियाबाद,कृष्णकांत शर्मा गाजियाबाद,ओमपाल कुमार गाजियाबाद करीब 25 वेद विद्यालय के 400 छात्रों ने परिक्षा में भाग लिया

शाकल शाखा ऋग्वेद , माध्यन्दिन शाखा शुक्लयजुर्वेद ,कौथुम शाखा सामवेद‌,शौनक शाखा अथर्ववेद चारों वेदो के छात्रों ने परिक्षा में भाग लेकर लिखित एवं मौखिक परीक्षा दिया ,प्रेक्षक डा रमेश मिश्रा जी लालबहादुर विद्यापीठ नई दिल्ली ,वेद ऑब्जर्वर डा रंगनाथ त्रिपाठी जी प्राचार्य गोरखनाथ विद्यापीठ गोरखपुर  , शुक्ल यजुर्वेद के परीक्षक विपिन शर्मा जम्मु ,शिवामुर्ति तिवारी लखनऊ,हरी सेवक मिश्रा कर्णवास ,सुनील शर्मा प्रयागराज,रविकांत पाण्डेय गुना मध्य प्रदेश ,सामवेद के परिक्षक पवन शर्मा उना हिमाचल प्रदेश ,ऋग्वेद के परिक्षक वेद प्रकाश पाण्डेय वाराणसी,अनन्तेश्वर मिश्रा वाराणसी ने परिक्षा लिया ,

परिक्षकों एवं परिक्षार्थियों की भोजन प्रसाद की व्यवस्था एवं विश्राम की व्यवस्था विशेष रूप से परिक्षा व्यवस्था पूज्य गुरुदेव श्री दूधेश्वर वेद विद्यालय के अध्यक्ष संरक्षक श्रीमहन्त नारायण गिरि जी महाराज के नेतृत्व में एवं अध्यक्षता में दूधेश्वर वेद विद्यालय के सचिव पवन कुमार मित्तल जी , वरिष्ठ प्रधानाचार्य लक्ष्मीकान्त पाढी जी , प्रधानाचार्य तोयराज उपाध्याय जी ,ऋग्वेदाचार्य विकास पाण्डेय जी एवं वेद के आचार्य एवं मठ मन्दिर के कर्मचारियों ने विशेष सहयोग से प्रथम दिवस परिक्षा सत्र सम्पन्न हुआ ।


          हर हर महादेव
विश्व संवाद सम्पर्क सचिवअमित कुमार शर्माश्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिरगाजियाबाद उत्तर प्रदेश

2 Comments

  • Nityanand acharya
    February 24, 2022

    बहुत सुंदर, वेदों के समरक्षण, व संवर्धन के लिए परम पूज्य महाराज जी का सुंदर प्रयास ll

  • purshottam Lal Gour
    February 25, 2022

    vary nice om namo narayan

Add Your Comment